फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One killed, 15 injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, 15 लोग हुए घायल

Fri, 23 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
One killed, 15 injured in road accidents
करंजाकला क्षेत्र के सिद्दीकपुर में बस के धक्के से पलटी ऑटो रिक्शॉ की मदद के लिए पंहुचे लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सड़क हादसों में शुक्रवार को बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनाएं निगोह, गौराबादशाहपुर, शाहगंज, सतहरिया, डोभी और सिकरारा क्षेत्र में हुईं।
विज्ञापन

बरसठी ब्लॉक के पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की रात में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। उसमें दयाराम(35) की जिला अस्पताल जाते समय रात में ही मौत हो गई। उनके परिवार के रवि और रीना गंभीर रूप से घायल हैं। दूसरी बाइक का सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर क्षेत्र के चोरसंड के पास शुक्रवार की दोपहर में दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। भुइली गांव निवासी प्रदुम्न तिवारी(30), मधु तिवारी(23), मृत्युंजय तिवारी(6) बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। लाइनबाजार क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी सूरज गौतम (22), विकास मौर्य (29) और आकाश मौर्य एक बाइक से जौनपुर की तरफ से रहे थे। दोनों बाइक में टक्कर हो गई और सभी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतहरिया पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार की रात में बाइक व साइकिल में टक्कर हो गई। बाइक सवार दीपक पाल (25) व साइकिल सवार प्रमोद कुमार घायल हो गए। डोभी क्षेत्र में खुज्झी हिसामपुर मार्ग पर टावर के पास चावल लदी बोलेरो से बाइक टकरा गई। इससे दो युवक घायल हो गए। इससे बाइक चालक कछवन पूरब का पूरा गांव निवासी अभिनंदन (19) घायल हो गया। पीछे बैठा हरधन गांव निवासी वीरेंद्र (27) को चोटें आईं।
सरपट दौड़ी मोपेट
सिकरारा । जौनपुर-राय बरेली हाईवे पर शुक्रवार को सिकरारा थाने के समीप लोग उस समय अवाक रह गए जब बिना चालक के एक मोपेड सरपट दौड़ पड़ी। परिणाम स्वरूप उसके धक्के से एक बाइक सवार युवक का पैर टूट गया।प्रतापगंज निवासी गुड्डू जायसवाल सुबह घर से अपनी टीवीएस मोपेड लेकर सिकरारा चौराहे पर किसी कार्य से जा रहे थे। प्रतापगंज बाजार से वह कजैसे ही आगे बढ़े उनके मोपेड का एक्सीलेटर जाम हो गया और मोपेड फूल स्पीड में दौड़ने लगी। वह स्पीड कम करना चाह रहे थे लेकिन स्पीड बढ़ती ही जा रही थी। सिकरारा थाना पार करते ही उक्त मोपेड अनियंत्रित हो गई तो वे जान बचाने के लिए चलती मोपेड से कूद पड़े। मोपेड करीब 50 मीटर बगैर चालक के आगे गई और एक बाइक सवार से टकरा गई।

बस के धक्के से पलटी ऑटो
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर के पास बस की टक्कर से सवारी भरी एक ऑटो पलट गई। बस चालक मौके से फरार हेे गया। शुक्रवार की दोपहर जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित सिद्धीकपुर के समीप जौनपुर की तरफ से आ रही एक टेंपो को शाहगंज के तरफ से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर सवारी से भरी टेंपो सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में ऑटो सवार लोगों को हल्की चोट आई। एंबुलेंस से सभी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed