{"_id":"67b231001845a37f4607e2bb","slug":"one-dead-15-injured-in-road-accidents-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-129817-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क हादसों में एक की मौत, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क हादसों में एक की मौत, 15 लोग घायल
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मल्हनी : क्षेत्र के लुंबिनी-दूधी मार्ग स्थित लपरी गांव के समीप शनिवार रात एक बजे दो बस की आपस में टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सोमवार को उड़ीसा के झरभन थाना क्षेत्र के डभ्भा गांव निवासी 45 श्रद्धालु तीर्थ के लिए बस से निकले थे। शनिवार को अयोध्या में दर्शन कराने के बाद बस काशी जा रही थी। लपरी गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने घायल डभ्भा गांव निवासी जयद कुमार साहू (59), जमुना साहू (60),फोत्तो बाई (60), केमोती साहू (57), पिलासनी साहू (59) को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के सई पुल के पास कुंभ से स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। बोलेरो में सवार छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर कोरिया निवासी प्रदीप कुमार सिंह (30) की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायलों में शिवचरण (72), कृष्ण कुमार (35), सुमित्रा (40), राजकुमारी (32), रामदुलार (50), शकुंतला (40), फूल कुंवर (65), चंद्रावती (40) और शिव शंकर (40) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।