फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One arrested for withdrawing from another's account by changing ATM

एटीएम बदलकर दूसरे के खाते से निकालते एक गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
One arrested for withdrawing from another's account by changing ATM
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम से ठगों ने कार्ड बदलकर अधेड़ के खाते से 40 हजार निकाल लिया। समय रहते खाताधारक के मोबाइल पर मैसेज से जानकारी होने पर खाताधारक ने एटीएम कार्ड बदलने की बैंक अधिकारी एवं गार्ड को सूचना दिया। मैसेज के आधार पर गार्ड ने पीएनबी एटीएम के केबिन से पैसा निकालते पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लालचंद गुप्ता निवासी भौरास बारीगांव बुधवार की शाम 4 बजे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में तीन हजार निकालने के लिए आए। एटीएम से मशीन से पैसे निकाल रहे थे किसी कारण से पैसा नहीं निकला तभी पीछे लगा एक युवक तुरंत एटीएम मशीन से कार्ड को लेकर दूसरा कार्ड बदलकर लालचंद गुप्ता को देते हुए कहा कि अभी नेटवर्क खराब है। थोड़ी देर में पैसा निकलेगा। जिसके बाद वह खाता धारक का एटीएम लेकर चला गया। 5 मिनट बाद 10 हजार रूपये पीएनबी एटीएम से निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया तो लालचंद ने अपने एटीएम को देखा तो वह बदल चुका था। भागकर बैंक अकाउंट और गार्ड को सूचना दिया। एटीएम गार्ड सुरेश मैसेज देखकर तुरंत पीएनबी एटीएम के पास पहुंचा तब तक एटीएम ठग 40 हजार रूपए निकाल चुका था। जिसे एटीएम गार्ड और खाताधारक ने पैसा निकालते रंगे हाथ पकड़ लिया और सूचना मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई और तलाशी के दौरान उसकी जेब से 40 हजार नगद एवं दो फर्जी एटीएम कार्ड बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अपना नाम मनोज कुमार सिंह निवासी प्रतापगढ़ बताया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि खाताधारक से तहरीर लेकर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed