फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the verge of damage to the paddy crop due to rain

बारिश से धान की फसल पर खराब होने की कगार पर

Tue, 19 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
On the verge of damage to the paddy crop due to rain
दो दिन से हो रही बारिश से धान की फसल खराब होने की कगार पर है। तेज हवा और बारिश के चलते खेत में गिरी धान फसल देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान बारिश का असर धान की पैदावार पर पड़ने से चिंतित हैं। मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने से फसल को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

बरईपार : क्षेत्र में 17 अक्तूबर से हर दिन बारिश हो रही है। बारिश से सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को हुआ है। कुछ किसानों ने तैयार धान की फसल काटकर खेतों में सूखने के लिए छोड़ दिया था। बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान चनई राम ने बताया कि करीब एक एकड़ धान की कटी फसल खेत में सूखने के लिए छोड़ दिए थे। बारिश से खेत में पानी भर जाने से अब उसे उठाकर बचाने की जुगत कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिंगरामऊ : सोमवार की रात और मंगलवार को भी क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से खेतों में पकी खड़ी व कटी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। धान की खड़ी फसल तेज हवा के चलते खेत में गिर गई। तिलहन की बुआई भी पिछड़ने की उम्मीद है। मंगलवार को दोपहर में तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे धान की खड़ी फसल खेत में गिर गई। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के हरिहरपुर, बछुआर, भुला, नाभीपुर, करनपुर, सिंगरामऊ, कवेली, साढापुर सहित अन्य गांवों में बारिश से धान की फसल गिर गई है। बारिश से किसान प्रकाश पांडेय, राजेंद्र प्रसाद यादव, अमर नाथ यादव, रोहित सिंह आदि की धान की फसल खेत में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed