फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the third day, the girl's body was found in the well located in front of the house

तीसरे दिन घर के सामने स्थित कुएं में मिला बालिका का शव

Thu, 17 Mar 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
On the third day, the girl's body was found in the well located in front of the house
रामपुर। थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में गायब संदिग्ध अवस्था में गायब चार वर्षीय बालिका का शव तीसरे दिन बृहस्पतिवार को घर के सामने स्थित कुएं में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट रामपुर थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के गजना गांव निवासी मोहम्मद अली की पुत्री आलिया (4) अपनी मां मोनी के साथ 10 मार्च को अपने ननिहाल रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में मामा अनीस मंसूरी की शादी में आई थी। बीते 15 मार्च की शाम 6 बजे आलिया संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद, जब उसका पता कहीं नहीं चला तो उसके मामा अनीश ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन बृहस्पतिवार को 12 बजे दिन में उसका शव घर के सामने स्थित कुएं में उतराया हुआ मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि बालिका का शव उसके मामा के घर के सामने स्थित कुएं में मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मौके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed