फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the order of the court, a case has been filed against the Pradhan, Secretary and four others.

Jaunpur News: कोर्ट के आदेश पर प्रधान, सेक्रेटरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 29 May 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
On the order of the court, a case has been filed against the Pradhan, Secretary and four others.
केराकत। कोतवाली ने कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के कदहरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित चार लोगों के खिलाफ रजिस्टर में हेराफेरी करने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने प्रधान और सचिव पर आरोप लगाया है। कदहरा निवासी अर्चना सिंह ने परिवाद दायर किया था। इसमें आरोप लगाया था कि उनके जेठ और देवर ने 2012 में मिलीभगत कर फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर में दूसरे महिला का नाम दर्ज करवाया और संपत्ति हड़पने का षड्यंत्र रचा। अर्चना सिंह ने बताया कि उनके पति मनोज सिंह वर्ष 2008 के बाद से लापता हैं। ऐसी स्थिति में उनके जेठ समरजीत सिंह और देवर अभयजीत सिंह ने उन्हें व उनके बच्चों को परिवार से अलग कर दिया। आरोप है कि इन दोनों ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से साठगांठ कर सरकारी कागजों में हेराफेरी कर उनके पति की दूसरी पत्नी के नाम फर्जी तरीके से दर्ज करवा दिया। 3 अगस्त 2023 को जब अर्चना अपने ससुराल आईं तो विरोध करने पर कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की जानकारी थाने को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर केराकत पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed