फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the first day, 59 candidates for the post of president and 551 for the post of councilor bought nomination papers.

Jaunpur News: पहले दिन ही अध्यक्ष पद के 59 व सभासद पद के लिए 551 ने खरीदा नामांकन पत्र

Tue, 11 Apr 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 59 candidates for the post of president and 551 for the post of councilor bought nomination papers.
17 तक होगा नामांकन फार्मों की बिक्री और दाखिला, सभी तहसीलों में नामांकन प्रक्रिया को लेकर रही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

फोटो संख्या-2
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव में मंगलवार को प्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एक भी उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं किया। 12 नगर निकायों में अध्यक्ष के 12 पदों के लिए 59 व सभासद के 208 पदों पर 551 लोगों ने नामांकन फार्म लिया। सभी तहसीलों में नामांकन प्रक्रिया को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम हैं।

नगर पालिका परिषद जौनपुर में अध्यक्ष पद के लिए पांच संभावित उम्मीदवारों, सभासद पद के लिए 135 ने पहले दिन नामांकन पर्चा लिया। नगर पंचायत जफराबाद में अध्यक्ष पद के लिए सात व सभासद पद के लिए 32 ने नामांकन पर्चा लिया। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में अध्यक्ष पद के लिए नौ व सभासद पद के लिए 70, नगर पंचायत कचगांव में अध्यक्ष के लिए आठ व सभासद के लिए 50 ने पर्चा खरीदा। नगर पंचायत बदलापुर में अध्यक्ष के लिए 10 ने व सभासद के लिए 52 ने, नगर पंचायत मड़ियाहूं में अध्यक्ष के चार व सभासद 39 लोगों ने पर्चा लिया। रामपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए चार व सभासद के लिए 33, नगर पंचायत मछलीशहर में अध्यक्ष के लिए दो व सभासद के लिए 18 ने नामांकन पत्र खरीदा। इसी तरह नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर से अध्यक्ष के लिए तीन, सभासद के लिए आठ, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए अध्यक्ष के एक, सभासद के 70 नामांकन पत्र लिए गए। नगर पंचायत खेतासराय में अध्यक्ष के लिए तीन, सभासद के 24, नगर पंचायत पंचायत केराकत में अध्यक्ष के लिए तीन व सभासद के 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन पत्र खरीदने वालों की तहसील परिसर में भारी गहमागहमी थी। मौके पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था थी। इस दौरान चिकित्साधिकारियों की भी तैनाती की गई थी। मौके पर जुटी भीड़ की स्क्रीनिंग भी कराई गई। कराई गई स्क्रीनिंग में कोई भी व्यक्ति कोरोना पाजिटिव नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed