फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the first day 1166 youth got the vaccine

पहले दिन 1166 युवाओं ने लगवाया टीका.........

Wed, 02 Jun 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the first day 1166 youth got the vaccine
जिले में 18 से 44 साल के लोगों का कोरोना टीकाकरण मंगलवार शुरू हो गया। कुल 1400 लोगों के लक्ष्य की तुलना में 1166 लोग ही टीका लगवाने पहुंच सके। टीकाकरण कराने वाले युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। टीका लगते ही प्रमाण पत्र के साथ सोशल मीडिया में अपनी तस्वीर साझा करते हुए दूसरों से भी टीकाकरण की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सीएचसी केराकत, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिला चिकित्सालय, विधायक हरेंद्र सिंह ने लीलावती महिला चिकित्सालय, सांसद बीपी सरोज ने सीएचसी मुंगराबादशाहपुर और विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सीएचसी बदलापुर में टीकाकरण का शुभारंभ किया। पहला टीका अश्विनी पांडेय (24) और दूसरा टीका सुप्रिया श्रीवास्तव (22) को लगाया गया। मंगलवार को पहले दिन 1,166 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक ली। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 14 नए केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों ने जनपद न्यायालय परिसर में, मीडिया से जुड़े लोगों ने सामुदायिक भवन, रोडवेज से जुड़े लोगों ने रोडवेज परिसर और यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान करंजाकला में बैंक से जुड़े लोगों ने टीका लगवाया। जिले में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए अलग से दो ‘अभिभावक स्पेशल’ टीकाकरण केंद्र बनाए गए थेे। जिला महिला चिकित्सालय तथा जिला पुरुष चिकित्सालय में उनको टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले दिन 18 से 44 वर्ष की उम्र के 1166 लोगों को टीका लगाया गया। 45 से 60 वर्ष की उम्र के 1368 लोगों ने टीका लगवाया, जिसमें से 1181 लोगों ने पहली डोज और 187 लोगों ने दूसरी डोज ली। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 695 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

----
जिले में मिले 24 नए संक्रमित
कोविड संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए चलाए अभियान के तहत मंगलवार को कुल 5982 लोगों की जांच की गई। जिसमें 24 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। अस्पताल में इलाज के दौरान स्वस्थ होने पर 68 लोगों को छुट्टी दे दी गई। अब जिले में कुल एक्टिव केस 551 हैं। जिनका इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. राकेश कुमार का कहना है संक्रमितों को कोविड किट देकर होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed