फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the complaint of the villagers, the BDO called, but the JE did not pick up the phone.

Jaunpur News: ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने लगाया फोन, जेई ने नहीं उठाया

Sat, 30 May 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of the villagers, the BDO called, but the JE did not pick up the phone.
बरसठी क्षेत्र के भगेरी गांव में जन चौपाल अपनी बात रखता फरियादी। संवाद
जौनपुर। जनपद के विकास खंडोंं के चयनित ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। बरसठी विकास खंड के भगेरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय परिसर के बीचोबीच हाईटेंशन तार लंबे समय से नीचे झूल रहा है।
विज्ञापन

तार जमीन से करीब छह फीट की ऊंचाई पर होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की जान पर खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि कई बार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन विद्युत विभाग इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। खंड विकास अधिकारी ने जेई रामपुर को फोन कर मामले की जानकारी देनी चाही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

जन चौपाल में विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। वहीं, बीते दिनों पंचायत भवन में एक बालक की हत्या कर शव नीले ड्रम में छिपाने की घटना का मामला भी जन चौपाल में उठा। मृतक बालक के दादा राजनाथ यादव ने पंचायत भवन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्राम प्रधान सूबेदार यादव को शीघ्र कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। खेतासराय: शाहगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत ढढ़वारा खुर्द में शुक्रवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
मुंगराबादशाहपुर: विकास खंड के भीखपुर एवं पकड़ी ग्रामसभा में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। भीखपुर में नोडल अधिकारी के रूप में समाज कल्याण अधिकारी नीरज कुमार पटेल तथा पकड़ी में अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई मौजूद रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर सूर्यकांत पांडेय, एडीओ एजी विवेक सिंह, एडीओ पंचायत उमेश द्विवेदी एवं ग्राम विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

-------
सीडीओ ने लगाई चौपाल
जौनपुर। महराजगंज के ग्राम पंचायत बैरमा में सीडीओ ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। आयुष्मान योजनान्तर्गत ग्रामवासी विवेक, प्रतिमा, फूलकुमारी मौर्य, राजाराम गौतम, आशीष पटेल, लालसाहब मौर्य को मौके पर आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया गया। मनराजी की विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत की, जिसे मौके पर ही निराकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed