Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On Makar Sankranti, people took bath and then flew kites.

Jaunpur News: मकर संक्रांति पर लोगों ने किया स्नान-दान, फिर उड़ाईं पतंगें

Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
On Makar Sankranti, people took bath and then flew kites.
जौनपुर। जिले में सोमवार को मकर संक्रांति पर्व की धूम रही। सुबह लोगों ने स्नान कर दान दिया। सुबह से शुरू पतंगबाजी का सिलसिला सूरज ढलने तक चलता रहा। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान पट गया। पतंगबाजी को लेकर युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह रहा। युवतियों ने भी पतंगबाजी में दिलचस्पी दिखाई। गली-मोहल्लों में पतंग लूटने के लिए बच्चों में होड़ लगी रही। मोहल्ले में ये काटा-वो काटा की शोर गूंजता रहा। सुबह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही शुभ मुहूर्त शुरू हो गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। मकर संक्रांति पर तिल की मिठाइयों और पतंग की खूब बिक्री हुई। शाम तक राजा साहब के पोखरे का तट पतंगबाजों से गुलजार रहा। यहां बच्चे बूढ़े और युवा एक दूसरे से पेच लड़ाते रहे। उधर, नगर के साईं मंदिर के पास जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल ने न्यायिक अधिकारयों को खिचड़ी का उपहार भेंट किया। बदलापुर चौराहे पर पहल एक सोच ट्रस्ट की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनिल सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, वैभव सिंह, उन्नत सिंह, महेंद्र यादव, महेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा व भारत विकास परिषद का खिचड़ी भोज

जौनपुर। राजा साहब की हवेली स्थित राज महल में भाजपा की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने खिचड़ी खाई। पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति को बधाई दी। उधर, विकास परिषद शाखा जौनपुर की ओर से टैगोर नगर स्थित दलित बस्ती में सामूहिक खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे शामिल हुए। बच्चों का लाई चूडा, पट्टी, तिलवा से मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान पूनम श्रीवास्तव, महंत हरदेव, रामेश्वर सिंह, लोकेश गुप्त, दिलीप जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed