फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On International Yoga Day DM Shirshasana attracted everyone

Jaunpur News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएम के शीर्षासन ने सबको किया आकर्षित, प्रभारी मंत्री ने किया योग

Sat, 21 Jun 2025 01:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 01:44 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य का संदेश दिया। इस दौरान डीएम का शीर्षासन सबके आकर्षण का केंद्र बन गया। जनता ने तालियां बजाई और उत्साह प्रकट किया।

विज्ञापन
On International Yoga Day DM Shirshasana attracted everyone
योग करते जिलाधिकारी और जनता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को लोगों ने योगा किया। शहर के शाही किले में जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु समेत 1000 लोगों ने योग किया। जिले भर में 1803 स्थानों जिसमें तहसील मुख्यालय, पार्क, रामलीला मैदान आदि में 5 लाख से अधिक लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


शहर के शाही किले में डीएम डॉ दिनेश चंद्र के शीर्षासन ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा और उनका सम्बोधन सुना। जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन




प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन आदि योग क्रियाएं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed