{"_id":"1b373a21402c7bd288a9e1b2cbc77569","slug":"on-indefinite-lay-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन धरने पर किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन धरने पर किसान
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
नहर सफाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को किसान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भिनकू सिंह के नेतृत्व में विकास खंड सुइथाकला के बड़ौना पानी टंकी के पास धरने पर बैठे किसानों का कहना है जब तक नहर की सफाई का काम नहीं शुरू होगा तब तक वे धरने पर रहेंगे।
किसानों का कहना है कि शारदा सहायक खंड 14 से निकलने वाली ड्रेन लालापुर सुइथाकला कटघर, कुशिया बहार होते हुए बासूपुर तक जाने वाली नहर में मिट्टी भर गई है। नहर में पानी न आने के कारण हजारों एकड़ जमीन पर किसान धान की रोपाई नहीं कर पाते। नहर में शिल्ट जमने से बारिश का पानी नहीं निकल पाता।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया गया फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर किसान धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामकृपाल सिंह, रामअवध, रामलाल, राम उदित ने धरना सभा को संबोधित किया। संचालन मनोज सिंह ने किया। इस अवसर पर कलावती देवी, सिंगारी देवी, विमला इमरता, त्रिभुवन सहाय शर्मा, धनराजी, हरीलाल, रामसमुझ आदि मौजूद रहे।