{"_id":"65192a86617bf2309e08b71a","slug":"old-woman-going-on-pilgrimage-dies-in-road-accident-crushed-by-vehicle-on-national-highway-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी न्यूज: तीर्थ यात्रा पर जा रही वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी न्यूज: तीर्थ यात्रा पर जा रही वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन ने रौंदा
Sun, 01 Oct 2023 01:45 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:45 PM IST
सार
सीतापुर के सुजातपुर निवासी उमेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय अकबाल बहादुर सिंह अपने घर से टूरिस्ट बस द्वारा अयोध्या से वाराणसी के तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग हौज गांव के पास भारत पेट्रोलियम पंप के सामने रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह अपने घर से टूरिस्ट बस से अयोध्या से वाराणसी के तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीतापुर के सुजातपुर निवासी उमेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय अकबाल बहादुर सिंह अपने घर से टूरिस्ट बस द्वारा अयोध्या से वाराणसी के तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। सिरकोनी बाजार से पहले हौज गांव के पास रविवार की सुबह में बस रुकी। बस में सवार यात्री उतरकर शौच के लिए गए थे। उमेश्वरी देवी भी शौच के लिए सड़क पार करके गई थी। वापस आते समय जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही बस में सवार किसी यात्री ने जलालपुर थाने पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत थानाध्यक्ष जलालपुर राजेश यादव ने बताया कि परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन