फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man's body found hanging from the noose of saree, accused of murder

Jaunpur News: साड़ी के फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप

Thu, 06 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Old man's body found hanging from the noose of saree, accused of murder
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बनगांव भूमिहार गांव में बुधवार को वृद्ध का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी 60 वर्षीय रामपाल यादव का सगे भाई रामजस से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। शाम को झाड़ियां हटाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। थोड़ी देर बाद रामपाल का पशुशाला में लोहे के एंगल से साड़ी के फंदे से शव लटका हुआ मिला। घास काटकर लौटी पत्नी जयाप्रदा शव देखते ही शोर मचाते हुए हशिया से काटकर पति को नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते रामपाल की हत्या कर एकांत देखते हुए फंदे पर लटका दिया। उधर सूचना मिलते ही सीओ प्रतिमा वर्मा व प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गए। पुलिस चार लोगों को हिरासत में ले कर जांच पडताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। घटना के कारणों के बाबत बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed