फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man dies of corona, eight new patients found

कोरोना से वृद्ध की मौत, आठ नए मरीज मिले

Sat, 07 Nov 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of corona, eight new patients found
जौनपुर। जिले में कोरोना से शनिवार को एक और मौत हो गई। अब कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 86 हो गई है। आठ नए मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर अब कुल 5925 पॉजिटिव केस हो गए हैं। इसमें 5662 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

केराकत क्षेत्र निवासी वृद्ध का लखनऊ में उपचार चल रहा था। वहां जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पोर्टल पर सूचना आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच में जुट गया है। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1507 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें आठ पॉजिटिव हैं। पहले से चिह्नित 20 मरीज ठीक हुए हैं। 86 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना की जांच के लिए 1631 नए सैंपल किए गए। अब तक 220352 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 219300 का रिजल्ट आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed