फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man dies of corona, 20 infected including girl child

कोरोना से वृद्ध की मौत, बालिका समेत 20 संक्रमित........

Sat, 17 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Old man dies of corona, 20 infected including girl child
जौनपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। वाराणसी में भर्ती शाहगंज के वृद्ध ने उपचार के दौरान वहां दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 79 हो गई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 20 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। नए मरीजों के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 5482 हो गई है। अब सिर्फ 290 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ बीएल यादव के नेतृत्व में थाना पवांरा अंतर्गत ग्राम सभा भटेवरा कैंप लगाकर जांच की। इसमें में एक ही परिवार के दो सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके संपर्क में आए परिवार के अन्य सदस्यों समेत कुल 23 लोगों की भी जांच की गई। उसी परिवार की आठ वर्षीय बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिली। सभी को टीम ने एल-1 अस्पताल भेज दिया। टीम ने लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए निर्देशित किया।टीम में एलटी भोलानाथ गुप्ता, संगीता देवी, सोना देवी आदि शामिल रहीं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 2027 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 20 पॉजिटिव हैं। अब तक 5133 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 79 की मौत हुई है। शुक्रवार को लिए गए 1693 नए सैंपल को मिलाकर अब तक 186682 सैंपल किए जा चुके हैं। इसमें 1802का रिजल्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed