फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man dies in bee attack in Jaunpur

जौनपुर में मधुमक्खियों के हमले में वृद्ध की मौत, तीन लोग घायल 

Tue, 04 Jan 2022 06:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Jan 2022 06:33 PM IST
सार

किसी तरह धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया गया। घायल तीनों लोगों का जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया।

विज्ञापन
Old man dies in bee attack in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाने के कबीरूद्दीनपुर गांव में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में वृद्ध की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। गांव निवासी द्वारिका प्रसाद (75) मंगलवार को दिन में करीब एक बजे घर के सामने बंधी भैंसों को चारा डाल रहे थे।

विज्ञापन


बगल में स्थित नीम के पेड़ पर मधुमक्खियों ने छत्ता लगा रखा है। इसी दौरान किसी पक्षी ने छत्ते में चोंच मार दी। इससे मधुमक्खियां बौखला गईं और द्वारिका प्रसाद पर हमला कर दिया। द्वारिका के चीखने की आवाज सुनकर भुलई, चंदन और शुभम बचाने के लिए दौड़े। लेकिन, उन पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना में द्वारिका प्रसाद की मौत हो गई। बाद में किसी तरह से धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया गया। मधुमक्खियों के हमले में घायल भुलई, चंदन और शुभम का जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया। तीनों खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed