फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man dies due to electrocution planted in the field, the owners of the farm buried the dead body in jaunpur

जौनपुर: खेत में लगे करंट की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, खेत के मालिकों ने दफना दिया शव, पुलिस ने निकलवाया

Tue, 30 Nov 2021 06:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Nov 2021 06:34 PM IST
सार

21 नवंबर को सुरेरी थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान मामला संदिग्ध देखकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन
Old man dies due to electrocution planted in the field, the owners of the farm buried the dead body in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के नोनरा गांव में खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। इसके बाद खेत के मालिकों ने शव दफना दिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। सुरेरी थाना क्षेत्र के रामपुर निष्फी गांव निवासी धर्मा देवी (70) घर पर अकेली रहती थीं।

विज्ञापन


पति विष्णु पटेल का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। उनके चार बेटे चंद्रशेखर, मुकेश पटेल, रमेश पटेल और कमलेश पटेल गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। 19 नवंबर को शाम चार बजे धर्मा देवी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। अगले दिन दोपहर तक नहीं दिखाई दी तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी उनके बेटे रमेश को दी।
विज्ञापन


इस पर वह फ्लाइट से घर आया और खोजबीन में जुट गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद 21 नवंबर को सुरेरी थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। इधर, पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान मामला संदिग्ध देखकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायन चौरसिया ने बताया हिरासत में लिए गए नोनरा निवासी खरपत्तू पाल और रामपुर निष्फी निवासी महेंद्र ने बताया कि धर्मा देवी शौच करने के लिए निकली थी। इस दौरान उनके खेत में लगे विद्युत प्रभावित तार की चपेट में आकर मौत हो गई।

इसकी जानकारी होने पर दोनों ने शव को पास ही अरहर के खेत में छिपा दिया था। इसके बाद नोनरा गांव में स्थित बैगन के खेत में शव दफना दिया। पुलिस ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद खेत में दफन वृद्धा के शव को ग्रामीणों की बाहर निकलवाया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed