फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Official grains recovered in raids sack 137

छापेमारी में 137 बोरी सरकारी अनाज बरामद

Sat, 25 Apr 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 25 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Official grains recovered in raids sack 137
कोतवाली क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव के एक मकान में शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर एसडीएम ने अवैध ढंग से रखा गया 137 बोरी सरकारी अनाज बरामद किया।
विज्ञापन


इस दौरान मोहरें, रजिस्टर और इलेक्ट्रानिक कांटा भी मिला।पकड़े गए सामान को छापेमारी टीम ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

आरोपी के सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने की शिकायत ग्रामीणों ने ऊसर एवं परती भूमि सुधार राज्यमंत्री जगदीश सोनकर से की थी। राज्यमंत्री ने डीएम को इस मामले में कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने शुक्रवार को एसडीएम मड़ियाहूं रामकेश यादव और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर मामले की जांच  का निर्देश दिया।

 शुक्रवार की देर रात एक साथ एसडीएम मड़ियाहूं और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में दो टीमों ने छापेमारी की। पहली टीम ने रात 12 बजे बरई चौराहा स्थित संतोष सिंह के कार्यालय पर छापा मारा, जहां से कोटेदारों के कई रजिस्टर,
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और लेखपाल की फर्जी मोहरें हाथ लगीं। वहीं दूसरी टीम ने चौकी खुर्द गांव में आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान टीम के  हाथ भारतीय खाद्य निगम और पंजाब सरकार लिखा हुआ 137 बोरे अनाज और  कांटा मिला।



 इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक आरके तिवारी ने कहा कि बरामद बोरियां सरकारी अनाज की हैं, जो कालाबाजारी के लिए रखी थीं। जिलाधिकरी की अनुमति मिलते     ही संतोष सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed