{"_id":"27117a0a3f6e5e55acd5f5ad5a49e62d","slug":"of-his-party-activists-demonstrated-at-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना दल के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सभा की। अपना दल के प्रदेश महासचिव माताबदल तिवारी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए प्रदेश से लेकर देश तक सरकार बनी लेकिन इस समाज के हित के लिए किसी भी सरकार ने कोई ठोस कार्य नहीं किया।
उन्होंने कहा कि अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्ज दिए जाने का मामला संसद में उठाया है। उन्होंने कहा कि भाषणबाजी तो बहुत से नेता करते हैं और पिछड़ों के हिमायती बनते हैं लेकिन संसद में वे आवाज नहीं उठाते। यहां तक कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी संसद में अनुप्रिया पटेल की इस मांग का समर्थन नहीं किया।
इस मौके पर डा. अरुण, पप्पू माली, साधो राम पटेल, राजेंद्र पटेल, गोकर्ण पटेल, लालजी तिवारी, राजमणि पटेल, रामसुंदर, बबलू दुबे, मुन्ना दुबे, ओंकारनाथ बाबूराम पेटल, बचाऊ पटेल, सुभाष गिरि ने भी धरना सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजनाथ पटेल ने किया।