फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Objectionable remarks on PM and CM jaunpur police arrested accused and sent him to jail

जौनपुर: पीएम और सीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 04:46 PM IST
सार

जौनपुर के डिहवा भादी गांव निवासी शमसुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भाजपा नेता ने मामले को लेकर शाहगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। 

विज्ञापन
Objectionable remarks on PM and CM jaunpur police arrested  accused and sent him to jail
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को शाहगंज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। आरोप है कि दो दिन पहले जौनपुर के डिहवा भादी गांव निवासी शमसुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने युवक से पोस्ट हटाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इस पर भाजपा नेता ने शाहगंज कोतवाली  में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान कर न्यायालय भेज दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि सुनील अग्रहरि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed