फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now the support of Bollywood slogans to make voters aware

अब मतदाताओं को जागरुक करने को बालीवुड के स्लोगन का सहारा

Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now the support of Bollywood slogans to make voters aware
जौनपुर। मतदाताओं को जागरूक करने और इस बार 70 प्रतिशत के पार वोटिंग कराने की तैयारी में जिला निर्वाचन विभाग लगा हुआ है। इसके लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पतंगबाजी, हस्ताक्षर अभियान, गायन प्रतियोगिता के बाद अब सेल्फी प्वाइंट तैयार किए गए हैं। इसमें बालीवुड की पुरानी फिल्मों के डायलॉग और दृश्य का सहारा लिया गया है। इसके माध्यम से वोट डालने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे सेल्फी प्वाइंट कलेक्ट्रेट और तहसीलों में लगाए जा रहे हैं। जनपद में मतदान फीसदी बढ़ाने को लेकर प्रशासन स्तर से अभियान चलाया जा रहा है। पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले 25-25 बूथों का चयन किया गया है। इसके अलावा, जिला स्तर और गांव स्तर पर एक-एक संभ्रांतजन का सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा, पतंगबाजी प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब सेल्फी प्वांइट बनाने के लिए कटआउट तैयार किया गया है। इसे मतदान के दिन चिह्ति विशेष बूथों पर रखा जाएगा। इन सेल्फी कटआउट में रोचक स्लोगन दिए गए हैं। इसके बीच में खड़े होकर लोग सेल्फी ले सकते हैं। इस समय ऐसे कटआउट कलेक्ट्रेट स्थित सदर तहसील परिसर में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ इस तरह के दिए गए हैं स्लोगन -
मेरे पास फेसबुक है, व्हाट्सएप है, इंस्टाग्राम है... तुम्हारे पास क्या है? मेरे पास वोटर कार्ड है
जा सिमरन जा... वोट डालने जा... वोट डालने जा। वोट मेरी ताकत, मैंने भी किया वोट
वोट करेगा जौनपुर क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन
जौनपुर। वोट करेगा जौनपुर नाम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है, जो तीन स्तर पर कराई जाएगी। इसके लिए, तिथि तय करने के साथ ही पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जागरूकता अभियान के क्रम में तीन स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 12 फरवरी को समस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी। इसमें संबंधित प्रधानाध्यापकों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता 15 फरवरी को प्रत्येक बीआरसी या निर्धारित स्थल पर होगी। इसमें संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 18 फरवरी को होगी। इसके लिए, डायट प्राचार्य और बीएसए को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीएसए ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मतदाताओं, प्रतिभागियों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार और पांच हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की जानकारी के लिए प्रतिभागी खंड शिक्षाधिकारी के संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed