फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now the administration is preparing for assembly wise counting of votes

अब विधानसभावार मतगणना कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन

Wed, 09 Mar 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now the administration is preparing for assembly wise counting of votes
जौनपुर। मतदान के बाद प्रशासन अब 10 मार्च को विधानसभावार मतों की गणना करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेबल सहित मतगणना कार्मिकों की तैनाती और उनके प्रशिक्षण की तैयारी पूरा कर लिया है। शेष अन्य तैयारियां की जा रही हैं। सबसे अधिक टेबल सदर विधानसभा में बनाया गया। शेष अन्य विधानसभा में बराबर-बराबर टेबल मतों की गणना के लिए बनाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ विधानसभा सदर, केराकत, शाहगंज, मल्हनी, बदलापुर, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मडि़याहूं और जफराबाद में सोमवार को मतदान नोंकझोंक और झड़प की बीच संपन्न हो गया। अब इन सभी विधानसभाओं में डाले गए मतों की गणना 10 मार्च को होनी है, जो वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र में होनी है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान टेबल बनाने, मतगणना कार्मिकों की तैनाती करने और उनको प्रशिक्षण देने सहित अन्य तैयारियां की जा रही है। विधानसभावार मतों की गणना करने के लिए टेबल बना दिया गया। इस दौरान सदर में 21 टेबल बनाया गया है, जबकि शेष अन्य आठ विधानसभाओं में 14-14 टेबल बनाए गए हैं। वहीं, मतों की गिनती के लिए 640 मतगणना कर्मिक लगाए गए हैं, जिसमें 108 मतगणना कार्मिक अतिरिक्त में रहेंगे। 532 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे।
विज्ञापन

एक टेबल पर होंगे चार मतगणना कार्मिक
जौनपुर। मतगणना के लिए एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक की तैनाती की जाएगी, जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना सहायक प्रथम और एक मतगणना सहायक द्वितीय तैनात रहेंगे, जिनके ओर से मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी नौ विधानसभाओं में डाले गए मतों की गणना के लिए तैयारी शुरू है। मतों की गणना पूविवि के मूल्यांकन केंद्र में की जाएगी, इसके लिए कुल 133 टेबल लगाए जाएंगे। सबसे अधिक सदर विधानसभा में 21 टेबल लगाए जाएंगे, शेष में 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं मतों की गणना के लिए अतिरिक्त सहित कुल 640 मतगणना कार्मिक लगाए गए हैं। - रामप्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed