{"_id":"61082fd68ebc3e83fc567cf3","slug":"now-smoky-players-will-come-out-of-the-villages-too-jaunpur-news-vns60394362","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों से भी निकलेंगे धुंआधार खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों से भी निकलेंगे धुंआधार खिलाड़ी
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के आगे अब सुविधाओं की कमी आड़े नहीं आएगी और वे बगैर किसी परेशानी के अपना खेल का जलवा बिखेर सकेंगे । जिले के 21 ब्लाकों में कुल 42 स्टेडियम बनाए जा रहे हैं जहां वे जाकर अभ्यास कर सकेंगे। इसके लिए हर ब्लॉक में दो-दो स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। स्टेडियम बनाने के लिए भूमि समतल कराया जा रहा है। स्टेडियम बनाने का कार्य मनरेगा योजना के तहत हो रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे निकलने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। गांव स्तर पर स्टेडियम नहीं होने से वे शहरों में रहकर खेलों का अभ्यास करते थे, जिससे काफी खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पाती थी। वे पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने से खेलों का अभ्यास नहीं कर पाते थे। लेकिन अब उनको कोई दिक्कत नहीं होगी और वे आराम से अभ्यास कर सकेंगे। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने हर ब्लाकों में दो -दो स्टेडियम बनाने का काम कर रहा है। इसके लिए ब्लाकों में राजस्व विभाग की ओर से भूमि उपलब्ध करा दी गई है। भूमि उपलब्ध होने के बाद अब स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस समय भूमि को समतल करने का कार्य किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो एक से दो माह के अंदर स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा, जहां इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस कर सकेंगे।
अगर बात करें सुविधाओं की तो स्टेडियम में रनिंग ट्रैक की सुविधा रहेगी। इसके अलावा क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, बैडमिंटन व वालीबाल आदि की सुविधा रहेगी। इतना ही नहीं व्यायाम करने की सुविधा सहेगी, जहां लोग जाकर आराम से व्यायाम कर सकेंगे।
विज्ञापन
---
यहां बनाए जा रहे हैं स्टेडियम
जौनपुर। जिले में इन स्थानों पर स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू हो गया है,जिसमें बदलापुर ब्लाक में शाहपुर व भूला( हरिहरपुर), बक्शा में नरी, बरसठी में गोरापट्टी, धर्मापुर में धर्मापुर, डोभी में अमरौना व बिसौरी, जलालपुर में मझगवांकला, करंजाकला में चौकी धरसंड व जंगीपुर, केराकत में अमिहित, खुटहन में शेखपुर सुतौली, मछलीशहर में भटेवरा, महराजगंज में बेसार, मुंगराबादशाहपुर में रायपुर उकनी, मुफ्तीगंज में पेसारा, रामनगर में जवंशीपुर व छांगापुर प्रथम, रामपुर में पट्टी जियाराम व भदखिन, शाहगंज में ताखा पश्चिम व सोंगर, सिकरारा में सिकरारा, सुईथाकला में भुसौड़ी व कम्मरपुर और सुजानगंज में भैसहा रामपुर हैं।
वर्जन...
- स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक स्टेडियम पर 35 से 40 लाख रुपये की आगत आएगी। जिसमें कई खेलों को सुविधा रहेगी। यह कार्य मनरेगा योजना के तहत कराया जा रहा है। -भूपेंद्र कुमार सिंह, उपयुक्त मनरेगा