फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now Nagar Palika and Panchayat will also build CC road

Jaunpur News: अब सीसी रोड भी बनाएगी नगर पालिका और पंचायत

Tue, 01 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now Nagar Palika and Panchayat will also build CC road
जौनपुर। बड़े की तरह छोटे शहरों की गलियां भी चकाचक नजर आएंगी। सीसी रोड के साथ नालियों की सुविधा लोगों को मिलेगी। अभी तक निकायों में टाइल्स यानी इंटरलाॅकिंग की सड़कें बनाई जाती हैं। इससे पांच साल से पहले ही ये टूट रही हैं। ऐसे में नगर विकास विभाग ने छोटे शहरों में विकास कार्यों के लिए निकायों को निर्देश दिया है। प्रदेश में 17 नगर निगम और 58 जिला मुख्यालय वाली नगर पालिका परिषदें हैं। इन शहरों को स्मार्ट सिटी योजना में सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा छोटे पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अभी भी काफी सुविधाओं की जरूरत है। इनमें काम कराने के लिए कई तकनीकी पेंच थे। इसे भी दूर कर दिया गया है। निकायों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं निजी विशेषज्ञों के माध्यम से विकास की परियोजनाएं तैयार करें और इसे शासन भेजें। शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में निकायों को काम कराने के लिए पैसे दिए जाएंगे। छोटे शहरों खासकर नगर पंचायतों में अभी भी बहुत विकास की जरूरत है। इनमें अभी तक गलियों में टाइल्स की सड़कें बनाने की व्यवस्था थी। इसे अब सीसी रोड बनाने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा थोड़ी चौड़ी सड़क होने पर इसे डामर रोड बनाया जाएगा। सभी सड़कों के किनारे जल निकासी के लिए नालियां अनिवार्य रूप से बनाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed