फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now investigation of purchase of computers and sports goods started in the Purvanchal University

पूविवि में कंप्यूटर और खेलकूद के सामानों के खरीद की जांच शुरू

Tue, 11 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now investigation of purchase of computers and sports goods started in the Purvanchal University
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के इंजीनियरिंग संस्थान में फीस वसूूली में हुए घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि ईओडब्लू ने एक और जांच शुरू कर दी है। खेलकूद और कंप्यूटर के खरीद में धांधली के आरोपों की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी (ईओडब्लू) ने पूविवि प्रशासन को पत्र जारी किया है। उप कुलसचिव प्रशासन को भेजे गए पत्र में खेलकूद और कंप्यूटर खरीद से जुड़े अधिकारियों का डिटेल मांगा है। ईओडब्लू का पत्र पहुंचनेे के बाद खेलकूद के साथ प्रशासनिक भवन में हड़कंप मचा गया है। पुराने रिकार्ड खंगाले जाने लगे हैं।
विज्ञापन

विवि में वर्ष 2008 में काफी संख्या में खेलकूद के सामान और कंप्यूटर की खरीद की गई थी। आरोप है कि खेलकूद और कंप्यूटर की खरीदारी में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। अधिक मूल्य देकर कम गुणवत्ता वाले सामान खरीदे गए हैं। इंजीनियरिंग संस्थान और प्रशासनिक भवन के लिए खरीदे गए कंप्यूटर की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। मानक की अनदेखी कर खेलकूद के सामानों की खरीदारी हुई। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा देने और उन्हें खेल के सामान मुहैया कराने के नाम पर सामानों की खरीद में धांधली की गई है। शासन तक पहुंची शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी को इसकी जांच सौंपी गई है। ईओडब्लू ने विवि के उपकुलसचिव प्रशासन को पत्र जारी कर वर्ष 2008 में कंप्यूटर खरीद के दौरान तैनात अधिकारियों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। इसके अलावा खरीद से संबंधित अभिलेखों को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। किसकी निगरानी में खरीद की गई है, इसका टेंडर हुआ था या नहीं, किस फर्म ने सप्लाई दी सहित अन्य बिंदुओं पर भी पूरी जानकारी मांगी गई है। ईओडब्लू का पत्र आने के बाद विवि में खलबली मची हुई है। इस बाबत विवि के कुलसचिव सुुजीत कुमार जायसवाल का कहना था कि पत्र मेरे सामने नहीं आया है। वैसे जो सूचनाएं मांगी गई होंगी, संबंधित विभाग के माध्यम से उसे ईओडब्लू को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed