फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now even small farmers can become prosperous by cultivating betel leaves

Jaunpur News: पान की खेती कर अब छोटे किसान भी हो सकेंगे समृद्ध

Tue, 20 Feb 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now even small farmers can become prosperous by cultivating betel leaves
जौनपुर। पान को खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अब अनुदान पर छोटा बरेजा (बास से बने छप्पर) बनाने वाले किसानों को लाभ देंगी। पहले एक से डेढ़ हजार वर्ग मीटर के बरेजा पर ही अनुदान दिया जाता था। अब 250, 500 व 750 वर्ग मीटर में भी बरेजा निर्माण कराकर पान की खेती कराई जाएगी। इससे छोटे किसानों का अधिक लाभ मिलेगा। जिले में 50 बरेजा निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में छह ब्लॉकों में करीब 250 किसान पान की खेती करते हैं। पान का निर्यात आसपास के जिलों में की जाती है। पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनुदान पर छोटा बरेजा बनवाने की योजना बनाई है। छोटा बरेजा बनाने पर अनुदान की व्यवस्था से अधिक किसान इस खेती से जुड़ सकेंगे। योजना का लाभ लेने पान की खेती करने के इच्छुक किसानों को उद्यान विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। भौतिक सत्यापन के बाद योजना का लाभ दिया जाएगा। 250 वर्ग मीटर में 15, 500 वर्ग मीटर में छह, 750 वर्ग मीटर में 10, एक हजार वर्गमीटर में 19, 1500 वर्ग मीटर में दो बरेजा निर्मित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 1500 वर्ग मीटर का बरेजा बनाने पर लागत का 50 फीसदी 75 हजार 680 रुपये अनुदान देय होगा, शेष किसान का अंश होगा। एक हजार वर्ग मोटर का बरेजा पर लागत कुल एक लाख 906 रुपये संभावित है। इस पर 50 फीसदी यानी 50 हजार 453 रुपये अनुदान देय होगा। 750 वर्ग मीटर पर लागत 75 हजार 678 रुपये व अनुदान 37 हजार 839 रुपये हैं। इस प्रकार 500 वर्ग मीटर पर लागत 50 हजार 452 रुपये व अनुदान 25 हजार 226 रुपये, 250 वर्ग मीटर में बरेजा बनाने पर लागत 25 हजार 626 रुपये व अनुदान 12 हजार 613 रुपये है।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में होती है पान की खेती :-
बक्शा के बेदौली व भयंदी गांव, सुजानगंज में अरूआ व बराई, मछलीशहर में सरायबीका, महाराजगंज में कोल्हुआ, करंजाकला मेें बरैयाकाजी व भैसनी में पान की खेती अधिक होती है। यहां के किसान अपने उपज जिले समेत आसपास के जिले में भी निर्यात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनुदान पर छोटा बरेजा बनवाने की योजना बनाई है। छोटा बरेजा बनाने पर अनुदान की व्यवस्था से अधिक से अधिक किसान इस खेती से जुड़ सकेंगे। इसके लिए इच्छुक किसानों को उद्यान विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
-सीमा सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed