फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now a women's group will also prepare nurseries of plants

अब पौधों की नर्सरी भी तैयार करेंगी महिला समूह

Mon, 04 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now a women's group will also prepare nurseries of plants
जौनपुर। अब महिला समूह नर्सरी भी तैयार करेंगी। नर्सरी में तैयार पौधों की बिक्री करके आय करेंगी। इसके लिए जिले के सभी 21 ब्लाकों में 63 महिला समूहों का चयन किया जा रहा है। हर ब्लाक में तीन-तीन महिला समूह होंगी। अभी तक रामनगर ब्लाक में तीन महिला समूह का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं का समूहों को रिवाल्विंग फंड देकर रोजगार से जोड़ने की कवायद चल रही है। अब तक करीब 3500 महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इसमें से कई महिला समूह खुद का रोजगार कर रही हैं। कई समूहों को बिजली बिल वसूलने तो कुछ को कोटे की दुकान चलाने या आंगनबाड़ी केंद्रों पर सूखा राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम मेें अब महिला समूहों को नर्सरी तैयार कराने की तैयारी की जा रही है। जिससे वे नर्सरी में पौधे तैयार होने के बाद उसे बेंचकर आय कर सके। इसके लिए पहले जिले के प्रत्येक ब्लाकों में तीन-तीन महिला समूहों का चयन किया जा रहा है। अभी तक रामनगर ब्लाक में तीन महिला समूहों का चयन किया गया है। इसमें ब्रह्म बाबा स्वयं सहायता महिला समूह सरौना, गणेश स्वयं सहायता महिला समूह नेवादा और प्रधान स्वयं सहायता समूह धरमपुर को चिंहित किया गया है।
विज्ञापन

दिलाया जाएगा प्रशिक्षण
जौनपुर। नर्सरी तैयार करने के लिए चयनित महिला समूहों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इन महिला समूहों को उद्यान विभाग में प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। अभी तक चयन हो चुके तीनों महिला समूहों को इसी माह के दूसरे सप्ताह में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला समूह आत्मनिर्भर बन सकें इसके लिए सीडीओ ने महिला समूहों से स्वयं नर्सरी तैयार कराने की योजना बनाई है। हर ब्लाक में तीन-तीन महिला समूहों का चयन किया जा रहा है। अभी तक रामनगर में तीन महिला समूहों का चयन किया गया है। जिनको छह या सात जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। -गुलाबचंद सरोज, जिला परियोजना प्रबंधक, एनआरएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed