फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now, a mother will taste the mid-day meal; only then will the food be served to the children.

Jaunpur News: अब मां चखेगी मिड-डे मील, तभी बच्चों को परोसा जाएगा भोजन

Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now, a mother will taste the mid-day meal; only then will the food be served to the children.
शाहगंज। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब विद्यालय में तैयार भोजन को बच्चों में परोसने से पहले नामित अभिभावक, विशेषकर मां, उसका स्वाद चखकर गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण स्तर की जांच करेंगी। उनकी संतुष्टि के बाद ही छात्रों को भोजन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य एवं नामित अभिभावक, जिनमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन विद्यालय पहुंचेंगे। वे भोजन की गुणवत्ता की जांच कर संतुष्ट होने पर ही वितरण की अनुमति देंगे।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन निर्धारित अभिभावक विद्यालय पहुंचेंगे। वे भोजन के स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता और उसमें मौजूद पोषण स्तर की बारीकी से जांच करेंगे अभिभावकों के संतुष्ट होने के बाद ही एमडीएम के वितरण की अनुमति मिलेगी और इस पूरी जांच का लिखित विवरण विद्यालय के ‘एमडीएम टेस्टिंग रजिस्टर’ में बकायदा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भोजन तैयार करने से लेकर उसे बच्चों को परोसने तक, स्वच्छता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। रसोई की साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed