फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now a cry of resources ... over 2.5 million dumped in a year

अब संसाधनों का रोना...एक साल से डंप हैं ढाई करोड़

Wed, 28 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now a cry of resources ... over 2.5 million dumped in a year
जौनपुर। कोरोना काल में जहां एक तरफ मेडिकल संसाधन जुटाने के लिए प्रशासन हलकान है, वहीं दूसरी ओर निकायों में आपदा काल के लिए डंप ढाई करोड़ खर्च के लिए कोई योजना ही नहीं बन पा रही। पिछले एक साल से डंप इस धनराशि को खर्च करने के लिए प्रस्ताव का इंतजार है। कई बार पत्र भेजने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग में सुस्ती छाई हुई है।
विज्ञापन

नगर निकायों में दवाओं के छिड़काव, सैनिटाइजेशन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए गत वर्ष जिले की सभी निकायों को दो करोड़ 33 लाख 17 हजार रुपये की धनराशि जारी की थी। इसका उपयोग आपदा काल की स्वास्थ्य जरूरतों में पूरा करने का निर्देश था। एक साल पहले यह जारी अभी भी निकायों में डंप पड़ है। यह स्थिति तब है, जब जिले में ऑक्सीजन, बेड की किल्लत बनी हुई हैं। सैनिटाइजेशन के लिए लोग हायतौबा मचा रहे हैं। प्रभावित लोगों में सबसे ज्यादा नगरीय क्षेत्रों के ही हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता से निकायों को आवंटित यह राशि उपयोग न होना चिंताजनक है। नोडल विभाग स्वास्थ्य को धनराशि खर्च करने के लिए प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए कई बार पत्र जारी किए गए, लेकिन अब तक कोई प्रस्ताव सीएमओ कार्यालय ने उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

---
नगर निकायवार मौजूद धनराशि
जौनपुर। स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए सबसे अधिक नगर पालिका परिषद जौनपुर में धनराशि डंप पड़ी हुई है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में एक करोड़ 46 लाख 55 हजार रुपये, शाहगंज में 14 लाख 59 हजार रुपये, मुंगराबादशाहपुर में 12 लाख 28 हजार रुपये सहित नगर पंचायत केराकत में सात लाख 90 हजार रुपये, खेतासराय में 15 लाख 67 हजार रुपये, बदलापुर में 15 लाख 77 हजार, मड़ियाहूं में 16 लाख 66 हजार, जफराबाद में सात लाख 11 हजार और मछलीशहर में 15 लाख 64 हजार रुपया एक साल से डंप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोरोना को देखते हुए नगर निकायों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए एक साल से डंप धनराशि खर्च करने के लिए सीएमओ को प्रस्ताव बनाकर देना है। कई बार पत्र लिखकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन अब तक कोई कार्ययोजना नहीं पेश की गई है। प्रस्ताव आते ही समिति से स्वीकृत कराकर उसे खर्च किया जाएगा। -राजकुमार द्विवेदी, एडीएम भू व राजस्व।

---
आपदा से बचाव के लिए मिले पांच करोड़
जौनपुर। कोरोना की महामारी में सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने जिले को पांच करोड़ की धनराशि आवंटित की है। इस धनराशि से महामारी उन्मूलन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम व संसाधन जुटाए जाएंगे। एडीएम वित्त रामप्रकाश ने बताया कि धनराशि पिछले दिनों आई है। समिति को इससे अवगत करा दिया गया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर इस धनराशि को खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed