{"_id":"60eb0f1a439c6438eb1ed24c","slug":"notice-pasted-at-former-mp-dhananjay-singh-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अजीत सिंह हत्याकांड में फरार पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर पर नोटिस चस्पा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अजीत सिंह हत्याकांड में फरार पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर पर नोटिस चस्पा
Sun, 11 Jul 2021 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:02 PM IST
सार
अजीत सिंह हत्याकांड में लखनऊ के विभूति खंड थाने की पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बंसफा स्थित आवास पर रविवार को लखनऊ पुलिस ने 82 का नोटिस चस्पा किया। यह कुर्की की कार्रवाई के पहले जारी होने वाला नोटिस होता है। अजीत सिंह हत्याकांड में लखनऊ के विभूति खंड थाने की पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया है।
धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। रविवार को लखनऊ के विभूति खंड थाने के उप निरीक्षक पवन सिंह पुलिस टीम के साथ सिकरारा थाने पहुंचे। वहां से पुलिस बल के साथ पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बंसफा स्थित पैतृक आवास पहुंचे।
पुलिस ने आवास पर मौजूद लोगों से धनंजय सिंह के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने आवास पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि नोटिस चस्पा कर लखनऊ पुलिस लौट गई।