फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Not getting relief even from the sun

धूप से भी नहीं मिल रही राहत

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Not getting relief even from the sun
सिद्दीकपुर में भीषण कोहरे की चादर में ढंके मकान। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में पड़ रही ठंड अब जानलेवा बन गई है। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से कुछ राहत नहीं मिल रही है। ठंड में कोहरे और हवा आग में घी डालने का काम कर रही है।
विज्ञापन

सुबह से ही समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में आ गया। करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस कारण लोगों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग आवश्यक कार्य से ही बाजार जा रहे थे। दिन में शहर के अंदर कहीं भी अलाव नहीं जल रहा था। रोडवेज और बस स्टेशन पर यात्री परेशान दिख रहे थे। रात में भी चिह्नित स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था कराई गई थी। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकम तापमान 22 रहा। इसी तरह, आर्द्रता अधिकतम 68 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। छह किमी की रफ्तार से हवा चली। वहीं, रात आठ बजे के बाद कोहरा फिर से पढ़ने लगा। हाइवे पर दो पहियां वाहन नहीं दिख रहे थे। चार पहिया वाहन रेंगते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed