{"_id":"5dd2e97e8ebc3e54ba5822d7","slug":"north-east-semester-examinations-from-december-7-jaunpur-news-vns495110613","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं सात दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं सात दिसंबर से
विज्ञापन

केवल एडेड कालेजों को ही बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं सात दिसंबर से शुरू कराने के लिए परीक्षा संचाल न समिति ने मुहर लगा दिया है। सेमेस्टर परीक्षाएं 7 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियो में कराई जाएंगी। बीएड सेमेस्टर परीक्षा के लिए चार जिलों जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज में 30 केंद्र बनाए गए हैं। एमएड परीक्षा के लिए 7, बीबीए और बीसीए के लिए 4 और एलएलबी परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में बीएड, एमएड, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीएससी और एमएससी कृषि की सेमेस्टर परीक्षाएं कराने की तैयारी पूरी हो गई है। सेमेस्टर परीक्षा के लिए केवल वित्तपोषित कालेजों को ही परीक्षा केंद्रों बनाया जाएगा। जिले में कुल 14 एडेड कालेज हैं जिन्हेें परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षा में 50 हजार छात्र शामिल होंगे। बीएड की परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षाएं दो पाली में होगी। एलएलबी की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शेष परीक्षाएं 1.30 से 4.30 बजे तक होगी। सोमवार को परीक्षा संचालन समिति की बैठक में परीक्षा की तिथि तय की। परीक्षा संचालन समिति की बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह, महामंत्री राहुल सिंह, परीक्षा अधीक्षक विनोद कुमार तिवारी, संजय सिंह, उत्तम चौबे आदि मौजूद थे।