फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Noor was the prophet of the rain Veladt

नबी के वेलादत पर हुई नूर की बारिश

Sun, 04 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Noor was the prophet of the rain Veladt
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12 रबीउलअव्वल को नबीए करीम सल्ललाहु अलैहे वसल्लम की पैदाइश हुई। इस दिन  मुसलमान बंधु बड़े धूमधाम से उनकी पैदाइश को मनाते हैं। सुबह से ही लोग तैयारी में जुट गए। घरों में विविध पकवान पकाए गए।
विज्ञापन


मगरिब की नमाज के बाद मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह से जुलूस निकला। मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हाजी अफजाल अहमद और जाफर अहमद जाफरी ने झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। इसके बाद जुलूस शहर में 32 अंजुमनों और 16 फने सिपहगिरी के अखाड़ों के साथ निकला।
विज्ञापन


जुलूस शाही ईदगाह से जहांगीराबाद, ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा होते हुए अटाला मस्जिद पहुंच कर खत्म हुआ। नबीए करीम की वेलादत के मौके पर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मस्जिदों की रौनक देखते ही बनती थी। खासकर अटाला मस्जिद को भव्य रूप से सजाया गया था। शाही पुल को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली नहीं रहने की स्थिति में जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अलग-अलग कमेटियों ने भी अपनी सजावट की थी। जहांगीराबाद, सरायपोख्ता, कसेरी बाजार, चहारसू चौराहा, हरलालका रोड, कोतवाली चौराहा, अटाला मस्जिद पर भी कमेटियों ने अपनी अलग सजावट और स्टेज लगाया था। कोतवाली चौराहे पर काबा का रूप भी दिया गया है।

 हरलालका रोड स्थित स्टेज पर तबर्रुख की व्यवस्था की गई थी। बलुआघाट की अंजुमन रसूलियाए मधारेटोला की अंजुमन सुबहानियाए सब्जीमंडी की अंजुमन फरूकिया, सिपाह की अंजुमन मोहम्मदिया, मीरमस्त की अंजुमन रशीदिया 922, कोरापट्टी का अंजुमन खालिदिया, सब्जी बाजार की अंजुमन रहमान ए खुर्द, मुजाहिद ए इस्लाम समेत अंजुमनों ने नातख्वानी की।


अंजुमन के साथ चल रहे लोगों ने नातख्वानी को दोहराया। हाथी, घोड़ा और ऊंट के साथ निकले सिपाह की अंजुमन और अखाड़ा मोहम्मदिया के जुलूस में काफी लोग हौसला आफजाई करते दिखे। वहीं फनेे सिपहगिरी के अखाड़ा शफीक उस्ताद, अखाड़ा सलीम उस्ताद, अखाड़ा रज्जब उस्ताद समेत अखाड़ों ने पूरे रास्ते तलवारबाजी, बल्लम, आग का खेल आदि का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed