फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Non-willful murder case on five people in the case of two deaths due to wall collapse and three in road accident

दीवार गिरने से दो और सड़क हादसे में तीन की मौत मामले में पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस

Thu, 30 Apr 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Non-willful murder case on five people in the case of two deaths due to wall collapse and three in road accident
बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में अलग-अलग हादसों में हुई एक ही परिवार के चार समेत कुल पांच मौत के मामले में पुलिस ने गांव के पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी मुन्नाराम सरोज ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रेमचंद गुप्ता व छांगुर विश्वकर्मा ने उनकी जमीन में जबर्दस्ती दीवार बना लिया था। उसी के बगल दीवार बनाने के लिए नींव खोद रहे थे। तभी गुलाब गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, छांगुर विश्वकर्मा और गुलाब विश्कर्मा ने दीवार को धक्का दे दिया। इसमें दबकर अखिलेश सरोज, कपूरा देवी, पंकज बिंद जख्मी हो गए। पंकज और अखिलेश की इलाज के दौरान भदोही के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं कपूरा देवी और उन्हें अस्पताल ले जा रहे लक्ष्मीशंकर उर्फ लक्ष्मण और ऊषा देवी की रास्ते में पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने उसकी तहरीर पर गुलाब चंद गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, छांगुर विश्वकर्मा, संजय, गुलाब यादव के विरुद्ध धारा बलवा, मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed