फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nominated officer for former employees union election

पूविवि कर्मचारी संघ चुनाव के लिए अधिकारी नामित

Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nominated officer for former employees union election
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर सरगमी शुरू हो गई है। चुनाव कराने के लिए विवि प्रशासन ने चुनाव अधिकारी भी नामित कर दिया है लेकिन अभी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं हो पाई है। चुनाव अधिकारी नामित होने के साथ ही कर्मचारी खेमे में हलचल शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने का मन बना चुके कर्मचारी नेता हर टेबल पर पहुंच कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दिए हैं। कर्मचारी नेताओं की निगाह चुनाव अधिकारी पर टिकी है। माना जा रहा है कि कर्मचारी संघ का चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद हो सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में वर्तमान में करीब 375 कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारी संघ का कार्यकाल 14 दिसंबर को पूरा हो चुका है। कर्मचारी संघ ने कुलसचिव को पत्रक सौंपकर चुनाव कराने की मांग की थी। जिस पर विवि प्रशासन ने डा. अजय प्रताप सिंह को चुनाव अधिकारी नामित कर दिया था लेकिन चुनाव अधिकारी ने चुनाव के लिए तिथि घोषित नहीं की है। उधर, कर्मचारी संघ का चुनाव लड़ने के इच्छुक कर्मचारी अभी से हर टेबल पर पहुंच कर उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिए हैं। चुनाव को लेकर गोलबंदी शुरू हो गई है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव के लिए अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव के चलते तिथि घोषित नहीं हो पाई है। चुनाव बीतने के बाद विवि प्रशासन को पत्रक सौंप कर चुनाव कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed