फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nodal officer inspected overhead tank construction and pump house

Jaunpur News: नोडल अधिकारी ने देखा ओवरहेड टैंक निर्माण और पंप हाउस

Mon, 26 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected overhead tank construction and pump house
जौनपुर। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण व नोडल अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा रविवार को जल जीवन मिशन के तहत फूलपुर में पेयजल परियोजना कार्य का निरीक्षण किया गया।नोडल अधिकारी ने ओवरहेड टैंक निर्माण, पंप हाउस, बाउंड्री वॉल, सोलर पैनल, सोलर पंप आदि देखा। योजना के तहत सारे काम पूरे पाए गए। आराजी फूलपुर के सभी कनेक्शन से जलापूर्ति होती मिली। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा स्वयं नल खोलकर जलापूर्ति का निरीक्षण भी किया गया। ग्राम समूह की महिलाओं ने नोडल अधिकारी के समक्ष पानी के गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने ग्राम वासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए हर घर नल से जल योजना के तहत जल कनेक्शन के बारे में जानकारी ली। आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं आदि के बारे में भी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने को निर्देशित दिए। इस दौरान उन्होंने टेक्निकल ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षुओं व योजना से लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद की। इस अवसर पर सीडीओ ध्रुव खाडिया, एडीएम राम अक्षयबर चौहान, डीडीओ मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक केके पांडेय, एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण, बीडीओ सिकरारा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed