फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No urea on 125 means cooperative societies of the district

जिले के 125 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं

Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
No urea on 125 means cooperative societies of the district
जिले के 125 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान धान की फसल में यूरिया का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें मजबूरी में प्राइवेट उर्वरक की दुकानों से महंगे दाम पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इन किसानों ने एक लाख 47 हजार 84 हेक्टेयर खेत में धान की रोपाई की है। इस समय धान की फसल में यूरिया का छिड़काव जरूरी है, लेकिन जिले में यूरिया की कमी के कारण किसान धान की फसल में छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। जिले में कुुुल 208 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें से 175 साधन सहकारी समितियां सक्रिय हैं। इनमें से केवटली कलां, परती, तियरा, रजनीपुर, कल्याणपुर, बेलवां, किशुनपुर, डेमा, गुलरा समेत 125 समितियों पर यूरिया नहीं है। यूरिया नहीं उपलब्ध रहने से इन समितियों से संबंधित किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे धान की फसल में यूरिया का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अधिक दाम पर प्राइवेट दुकानों से यूरिया खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह का कहना है कि जिले के 125 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं है। 1300 एमटी यूरिया की एक रैक आई है। जिसे साधन सहकारी समितियों पर भेजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंट्रोल रूम में शिकायत नहीं आई होगी। इसलिए रजिस्टर पर नोट नहीं किया गया होगा। अधिकांश शिकायत उनके मोबाइल पर आती है। जिसे वह तत्काल निस्तारित करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed