{"_id":"66c391f93b318987530548b4","slug":"no-update-on-college-and-seat-portal-problem-in-bed-counseling-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-120652-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कॉलेज और सीट पोर्टल पर अपडेट नहीं, बीएड काउंसलिंग में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कॉलेज और सीट पोर्टल पर अपडेट नहीं, बीएड काउंसलिंग में परेशानी
विज्ञापन
जौनपुर। बीएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 13 अगस्त से शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों की शिकायत है कि कई कॉलेजों के नाम और उसमें सीटों की संख्या वेबसाइट पर अपडेट नहीं दिखा रही है। बीते शुक्रवार को कई छात्र बिना काउंसिलिंग कराए ही लौट गए। इसकी सूचना परीक्षा के आयोजक विश्वविद्यालय को दी गई है।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस साल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने कराई थी। बीएड में दाखिला को लेकर 13 अगस्त से काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। छात्र मनचाहे कॉलेजों में काउंसलिंग कराना चाह रहे हैं, लेकिन कई कॉलेजों का नाम विवि की साइट पर नहीं दिखने के कारण काउंसिलिंग में दिक्कत आ रही है। पूर्वांचल विवि से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 194 कॉलेजों में बीएड में दाखिला होना है। इसमें जौनपुर के 64, गाजीपुर के 130 कॉलेज शामिल हैं। बीते शुक्रवार को दो अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने गए थे। उन्हें राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए काउंसिलिंग करानी थी। विवि की बेवसाइट पर कॉलेज का नाम नहीं दिखने के कारण वह काउंसिलिंग नहीं करा सके। इस तरह कई और कॉलेजों का नाम नहीं दिखने की शिकायत छात्र कर रहे हैं।
कोट
विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर कॉलेज का नाम नहीं दिख रहा था। छात्रों की भी शिकायत है कि राज कॉलेज का नाम वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है। इसकी जानकारी होने पर हमने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से इसकी शिकायत की ।
विज्ञापन
डॉ.बीपी तिवारी, शिक्षक, राज कॉलेज