{"_id":"66b9111f9aa26818f70054a4","slug":"no-electricity-in-150-council-schools-even-after-payment-of-rs-294-crore-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-120303-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 2.94 करोड़ भुगतान के बाद भी 150 परिषदीय स्कूलों में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 2.94 करोड़ भुगतान के बाद भी 150 परिषदीय स्कूलों में बिजली नहीं
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प कागजों पर पूरा दिखा गया है। लेकिन जिले के करीब 150 विद्यालय ऐसे हैं जहां आज तक बिजली नहीं पहुंची है। बीएसए ने बताया कि विद्युत निगम को 2.94 करोड़ रुपये अप्रैल में ही दे दिए गए हैं। इसके बाद भी निगम के लापरवाह अफसर बिजली की व्यवस्था नहीं किए हैं। उमस भरी गर्मी में छात्र और शिक्षक भी पठन पाठन को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग का दावा है कि हर ब्लॉक में 10 से 15 स्कूल ऐसे हैं जहां बिजली नहीं पहुंची है।
100 से अधिक स्कूलों में बांस बल्ली के सहारे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। विद्युत निगम का दावा था कि जुलाई में स्कूल खुलने के पूर्व ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन अभी तक स्कूलों में बिजली नहीं पहुंची। बिना बिजली के बच्चों को बिना पंखे लाइट के गर्मी में पढ़ना पड़ता है। बीईओ रमेश चंद्र पटेल ने कहा कि बिजली विभाग के एसडीओ को पत्र भेजकर जल्द विद्युतीकरण कराने की मांग की जाएगी। एसडीओ कौशल कुमार का कहना है कि 40 मीटर से कम दूरी वाले विद्यालय में बंद केबल का कनेक्शन दिया गया है। बाकी स्कूल में ठेकेदार का सामान आ गया है। 10 दिनों के भीतर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
इन स्कूलों में नहीं हुआ विद्युतीकरण
प्राथमिक विद्यालय नाहरपुर में खंभा और तार लगाकर छोड़ दिया गया है। पूरालाल, हिलाली व तुरकौली में बगल से तार जोड़ा गया है। छिटकापुर, लोकापुर, सराय पड़री, मीरापुर शिरोमणि, ताजनपुर, बजहाँ, डड़वा, फत्तूपुर, पूराजानराय, विझवट, तुरकौली, उमरी, सराय गौरा, इब्राहिमपुर आदि स्कूलों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। चुनाव के समय जनरेटर चलाकर किसी तरह काम निकाला जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-- --
स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए 11 अप्रैल को विद्युत निगम को 2.94 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। लेकिन निगम की लापरवाही से अभी तक बिजली विभाग की ओर से विद्युतीकरण का काम नहीं हुआ है।
-डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए, जौनपुर

वर्जन