{"_id":"57323b064f1c1b57079198dd","slug":"no-doctor-no-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"न डाक्टर न स्टाफ, कैसे रहें लोग सेहतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न डाक्टर न स्टाफ, कैसे रहें लोग सेहतमंद
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 11 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खाली चिकित्सक की कुर्सी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिनती के लिए तो जिले में 98 सामुदायिक, प्राथमिक और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिला अस्पताल और एक-दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को छोड़ अधिकतर में चिकित्सक और कर्मचारियों के सभी पद भरे नहीं गए हैं। डाक्टर और कर्मचारियों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवा बेपटरी हो गई है।
इससे मरीजों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो वार्ड ब्वाय के भरोसे चल रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा जनपद में 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 08 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 72 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।
इन अस्पतालों में डाक्टरों के 256 पद सृजित हैं जबकि मौजूदा समय में कुल 206 डाक्टरों की ही तैनाती है। डाक्टर का 50 पद लंबे समय से खाली चल रहा है। सिंगरामऊ के जमऊपट्टी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई एडिशनल पीएचसी ऐसे हैं जो वार्डब्वाय के भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ डाक्टर भी नहीं हैं। नेत्र, दंत और हड्डी के डाक्टरों की भी कमी है। गौराबदशाहपुर क्षेत्र के मुफ्तीगंज विकास खंड के बारी गांव में स्तिथ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले करीब 5 माह से डॉक्टर नहीं आते।
फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलता है। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेष़ज्ञ का पद कई साल से रिक्त है । जिले के विभिन्न अस्पतालों में कहीं चिकित्सकों समय से नहीं बैठने तो कहीं उनकी कमी से इलाज कराने पहुंचने वाले लोग परेशान हो रहें हैं।