फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No clear motive to growth

विकास के प्रति नीयत साफ नहीं 

Mon, 12 Dec 2016 12:49 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 12 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
No clear motive to growth
टीडी काॅलेज में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू का स्वागत करते युवा मोर्चा के पदाधिकारी।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि देश का युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। युवा समझ रहा है कि प्रधानमंत्री की सोच से ही देश का सर्वांगीण विकास होगा। भारत विश्व पटल पर सशक्त भागीदारी करेगा। देश नई सोच के साथ तरक्की कर रहा है। लेकिन जौनपुर आने के बाद लगता नहीं यूपी विकास की दौड़ में शामिल भी है।
विज्ञापन


विकास के प्रति सरकार की नीयत साफ नहीं लगती है। युवा ही प्रदेश को नई दिशा देंगे। वह रविवार को टीडी कॉलेज के मैदान पर आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास का जो सपना देखा है उसे साकार करने के लिए युवाओं को साथ देना होगा।
विज्ञापन


काला धन और नोट बंद होने के बाद कांग्रेस यह कहकर लोगों को गुमराह कर रही है कि भाजपा ने लोगों को सड़क पर खड़ा कर दिया। लेकिन उसे खुद पता नहीं है कि पिछले 70 साल से जनता को लाइन में खड़ा करने के अलावा उसने दूसरा कोई काम नहीं किया है। आसाम में पिछले 15 वर्ष से कांग्रेस का कब्जा था लेकिन उसका सफाया हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने यूपी के विकास के लिए जितनी योजनाओं का संचालन किया है शायद ही किसी सरकार ने किया होगा। भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है वही देश की सुरक्षा कर सकती है। युवाओं की भीड़ को देखते हुए मुझे विश्वास हो गया है कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा पीएम मिला है। जिनके  नेतृत्व में देश विकास की राह पर चल पड़ा है। काला धन को रोकने के लिए हमें सरकार का साथ देना होगा। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

सांसद डा. केपी सिंह ने कहा कि प्रदेश से सपा और बसपा का सफाया होना तय है। युवाओं को एकजुट होकर प्रधानमंत्री की योजनाओं को मूर्त रूप देना होगा। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक श्रीवास्तव, पुष्प राज सिंह, ओपी सिंह, गिरीश यादव,डा.अजय कुमार सिंह, संतोष


त्रिपाठी, बीडी मिश्र, संदीप तिवारी, रमेश सिंह, रमेश मिश्र, अमित कुमार सिंह, अभय राय, रामसिंह मौर्य, शशि मौर्य, कमलापति मिश्र, मनोज सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, डा. सूर्य प्रकाश सिंह, डा. आरएन त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव. अंकुश उपाध्याय आदि मौजूद थे। संचालन आयोजन पंकज मिश्र ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed