{"_id":"5f23126a8ebc3e63a9303e5c","slug":"nishad-party-will-contest-elections-jaunpur-news-vns5388371121","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषाद पार्टी ने ठोका दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषाद पार्टी ने ठोका दम
विज्ञापन
जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने मल्हनी विस सीट पर अपनी दावेदारी ठोंक दी है। बृहस्पतिवार को स्थानीय डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में रनरअप होने के कारण इस सीट पर निषाद पार्टी का दावा पक्का है। गठबंधन का सहयोगी होने के कारण भाजपा का साथ लेकर पार्टी इस सीट पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। बता दें कि सपा नेता व पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। वर्ष 2017 के चुनाव में पारसनाथ ने निषाद पार्टी के प्रत्याशी धनंजय सिंह को हराकर ही इस सीट पर जीत हासिल की थी।
वार्ता में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मल्हनी सीट पर वर्ष 2017 में निषाद पार्टी का प्रदर्शन भाजपा की तुलना में काफी बेहतर रहा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी निषाद पार्टी के साथ होने से भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी को अच्छे वोट मिले। इस लिहाज से भी पार्टी का दावा यहां मजबूत है। निषाद पार्टी ने छोटे भाई की तरह हर कदम पर भाजपा का साथ दिया है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि भाजपा नेतृत्व बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए छोटे भाई को आगे बढ़ाने पर सहमति देगा। उन्होंने सपा-बसपा को धोखेबाज पार्टी करार देते हुए कहा कि यह दोनों दल पहले वादा करते हैं और फिर मुकर जाते हैं। बसपा ने सपा से भी धोखा किया है। पिछले 70 वर्षों से छोटी जातियों को ठगा जा रहा है। हम उन्हें अपने साथ जोड़कर सत्ता में आएंगे और उन्हें वह ताकत देंगे जिसके वो हकदार हैं। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगबेरपुर धाम व निषादराज किले की मिट्टी को जहां भगवान राम ने निषाद राज को को गले लगाया था, वहां की मिट्टी और गंगाजल भव्य राम मंदिर निर्माण की आधार शिला में आएगा। यह अदभुत मौका है। सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है और अब राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग रहेगा।