{"_id":"58ee76ab4f1c1b874acf7f36","slug":"nine-families-have-died-after-being-forced-to-eat-two-buffaloes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ परिवार हुए बेघर दो भैंस जल कर मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ परिवार हुए बेघर दो भैंस जल कर मरीं
jaunpur
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आग को बुझाने में लगे किसान।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में शार्टसर्किट से लगी आग से 15 बीघे गेंहू की फसल, दो भैंस और नौ परिवार के आशियाने जलकर राख हो गए। गांव वालों ने किसी तरह फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया। खुटहन : क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रूपी के पुरवे में बुधवार की दोपहर लगी आग में गांव के सुधाकर मिश्रा और रामअधार मिश्रा की एक-एक बीघे की गेंहू की फसल जल गई। बक्शा : थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव की दलित बस्ती में बुधवार को चूल्हें की चिंगारी से निकली आग ने बस्ती के 9 परिवारों को बेघर कर दिया। ग्रामीणों एवं दमकल ने पहुंच आग पर काबू पाया। गांव निवासी दलित होरीलाल मिस्त्री के घर दोपहर खाना बन रहा था। चूल्हें से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग लगने से होरीलाल, बनवारीलाल, मुन्ना, बाबा, पारस, राजेश, लिनकु, पन्नालाल एवं शिरोमणि आदि का रिहायशी मड़हा और सामान जलकर राख हो गया।
बदलापुर : रायत्रिलोकी निवासी रमापति शुक्ल का दो बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। लेदुका गांव में कल्लू श्रीवास्तव की तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। सुरेरी: क्षेत्र के कोचारी गांव में हाइटेंशन तार की स्पार्किंग से विजयी यादव, पिन्टू उपाध्यायके तीन बीघा गेहूं की फ सल जल गई। मछलीशहर : कोतवाली क्षेत्र के मथुरा गांव में सीताराम, रामू, पप्पू, माताफेर पाल व सत्यपाल का गेंहू की फसल जल गई। मीरगंज : चौकीकला गांव में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से भगेलू गौड़ और बेचूलाल यादव की भैंसे मर गई।