फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nine booked for fraud on court orders

Jaunpur News: न्यायालय के आदेश पर नौ पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 05 Dec 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nine booked for fraud on court orders
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने 24.11 लाख रुपये का धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सीतापुर निवासी रिजवान चौधरी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कबाड़ की बैटरी बेचने के चक्कर में नगर के नोनहट्टा मोहल्ला स्थित कबाड़ बैटरी व्यवसायी ने अलग-अलग खाते में 24.11 लाख रुपये की ठगी कर ली। आज तक न तो रुपये वापस किए और न ही कबाड़ की बैटरी दी।
विज्ञापन

लखनऊ के मडियव शेरवानी नगर निवासी मोहम्मद रिजवान चौधरी को पुरानी कबाड़ बैटरी खरीद के लिए कानपुर के चालव मंडी निवासी कबाड़ व्यापारी सतीश तिवारी ने बताया कि शाहगंज में एजाज़ शकूर खान के पास कबाड़ की बैटरी उपलब्ध है। रिजवान चौधरी ने शाहगंज पहुंच कर कबाड़ बैटरी देखने के बाद सौदा तय किया। कबाड़ बैटरी अजंता बैटरी सर्विस के मालिक रमेश चंद्र जायसवाल निवासी नोनहट्टा शाहंगज के गोदाम से कमलेश चौरसिया निवासी बिलारमऊ आजमगढ़ ट्रक पर माल लदवा कर तौल के लिए धर्म कांटा पहुंचा। तौल के बाद एजाज शकूर खान ने रिजवान चौधरी से कहा कि जब तक भुगतान नहीं हो जाएगा तब तक गाड़ी लखनऊ नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान लखनऊ चला गया। अपने फर्म आरआर इंटर प्राइजेज के खाते से दो बार में आरटीजीएस के जरिए 24.11 लाख कबाड़ कंपनी एयू स्माल घाटकोपर मुंबई के खाते में पैसा भेज दिया। रुपये ट्रांसफर होने के बाद रिजवान चौधरी ने एजाज शकूर खान से संपर्क किया तो वह माल भेजने में आनाकानी करने लगा। दो-तीन दिन बाद एजाज ने मोबाइल बंद कर लिया। रिजवान को ठगी का अंदेशा हुआ। काफी प्रयास के बाद न तो माल मिला और न ही धनराशि। थक हारकर रिजवान ने न्यायालय की शरण ली।

न्यायालय के आदेश पर शाहगंज कोतवाली में एजाज शकूर खान, संतोष तिवारी, राम प्रजापति, कमलेश चौरसिया, रमेश चंद्र जायसवाल, पंकज, अभिषेक तिवारी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed