फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   News of wife's maternal grandfather being beaten for scolding alcohol drinks spread

शराब पीन पर डांटने पर पत्नी के नाना को मारने की सूचना फैला दी

Sun, 31 May 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
News of wife's maternal grandfather being beaten for scolding alcohol drinks spread
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकौनी में एक युवक ने शराब पीने पर फटकार लगाने से रुष्ट होकर अपनी पत्नी के नाना की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस देर तक परेशान होती रही। जांच के बाद सूचना झूठी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सर्की पुलिस चौकी प्रभारी मोरध्वज दूबे ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर निवासी मिथिलेश यादव ने अपनी पहली पत्नी के ननिहाल केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकौनी में शनिवार की शाम राम आसरे यादव के घर आया हुआ था। वह शराब के नशे में था । इसी बात पर परिवार के लोगों से उसका विवाद हो गया। परिवार के लोग उसे फटकार लगाई तो उसने डायल 112 को सूचना दी कि राम आसरे यादव की हत्या कर दी गई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना झूठी निकली। झूठी सूचना देने वाले मिथिलेश यादव निवासी मेंहनगर को शांति भंग करने की आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed