फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   New batch of 26 thousand vaccine dose will reach tomorrow from the government

Jaunpur News: शासन से कल पहुंचेगी 26 हजार वैक्सीन डोज की नई खेप

Wed, 18 Jan 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
New batch of 26 thousand vaccine dose will reach tomorrow from the government
जौनपुर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 20 जनवरी से बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। इसके लिए 26 हजार 600 डोज वैक्सीन मंगाई गई है जो 19 जनवरी को पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. नरेद्र सिंह ने बताया कि जिले में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो चुका है। बूस्टर डोज लगाने की तैयारी चल रही है। जिले में 28 लाख 62 हजार 919 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 11 लाख 93 हजार 038 लोगों को बूस्टर डोज लगा दिया गया है। करीब 41.67 प्रतिशत लोगों का बूस्टर डोज लग चुका है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर वैक्सीन की मांग की गई थी। जिले के लिए 26 हजार 600 डोज वैक्सीन का एलाटमेंट हो चुका है। बृहस्पतिवार को वैक्सीन जिले में पहुंच जाएगी। 20 जनवरी से जिले के 93 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ऐसे में वो लोग जो किसी कारण से बूस्टर डोज नहीं लगवा पाएं हैं, वह टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed