फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neither officers nor employees came on time

समय से न अफसर आए और न कर्मचारी

Sat, 12 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Neither officers nor employees came on time
नगर पालिका लाईव सुबह 9.37 बजे अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में पसरा सन्नाटा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के विकास का खाका जिस दफ्तर से खींचा जाता है, वहां लेटलतीफी हावी है। साहब-कर्मचारी सब समय सीमा का पालन न करने के आदी हैं और शायद यही कारण भी है कि शहर में विकास के कार्य समय से पूरा नहीं हो पा रहे। कोई परियोजना वर्षों से अटकी है तो कहीं फाइल ही आगे नहीं बढ़ रही। नगर पालिका कार्यालय की यह लेटलतीफी शुक्रवार को फिर उजागर हुई। हाल ही में सीएम के समय सीमा को लेकर सख्त हिदायत देने का यहां दूर-दूर तक कोई असर नहीं दिखा। यहां साढ़े 10 बजे तक बड़े साहब नदारद रहे थे तो छोटे भी मनमर्जी से ऑफिस आते दिखे। कई कार्यालयों के ताले खुल रहे थे तो कई में कर्मचारी भी नहीं आए थे। कुर्सियां खाली रही। ऐसे में शहर में विकास व सफाई कैसी होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर में सवा तीन लाख लोगों की समस्याओं के निस्तारण की जिम्मेदारी इसी कार्यालय पर है। बावजूद जिम्मेदार बेहद सुस्त नजर आए।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मैं बीमार चल रहा हूं। जिससे कार्यालय समय से नहीं आ पा रहा हूं, लेकिन अन्य लोगों को समय से कार्यालय आना चाहिए। स्वस्थ होने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए तय समय से आने के लिए लोगों को चेतावनी दूंगा। इसके बाद भी कोई समय से नहीं आएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन

आए 235 आवेदन, नहीं हुआ निस्तारण
अफसरों व कर्मचारियों के समय से कार्यालय नहीं पहुंचने के कारण जन्म व मृत्यू प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। 11 दिनों में कुल 235 आवेदन पत्र जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए हैं, लेकिन अभी तक एक भी आवेदन का निस्तारण नहीं हो पाया है। ऐसे में जन्म व मृत्यू प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित आवेदनकर्ता कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं, जबकि अफसर व कर्मचारी अपने अनुसार कार्यालय आने में मस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed