फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neighbor raped a teenager sleeping in the house

घर में सो रही किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped a teenager sleeping in the house
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात पड़ोसी ने अपने घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी अपने घर में बृहस्पतिवार की रात सो रही थी। आरोप है कि रात में पड़ोस का युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर भाग गया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दिए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिए। लेकिन, तब तक वह फरार हो भाग चुका था। शुक्रवार को पीड़िता की मां कोतवाली पहुंचकर पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed