{"_id":"69a481fe755ef0d9720faa13","slug":"negligence-by-a-quarter-of-colleges-has-left-the-results-of-450-lakh-students-stranded-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-150497-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एक चौथाई कॉलेजों की लापरवाही से फंसा 4.50 लाख छात्रों का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एक चौथाई कॉलेजों की लापरवाही से फंसा 4.50 लाख छात्रों का रिजल्ट
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के कॉलेजों की लापरवाही के कारण स्नातक और परास्नातक के परीक्षा परिणामों में देरी की आशंका गहरा गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद, 25 प्रतिशत से अधिक महाविद्यालयों ने अभी तक प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन की योजना होली से पहले मूल्यांकन कार्य समाप्त कर छुट्टियों के तुरंत बाद परिणाम घोषित करने की थी। जौनपुर और गाजीपुर के 581 संबद्ध कॉलेजों की लगभग 4.50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन विषयों का मूल्यांकन हो गया है, उनकी डाटा फीडिंग का काम एजेंसी कर रही है।